फसल नष्ट होने के सदमे से गई जान
संवाद सहयोगी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) : दनकौर के ठसराना गांव में फसल बर्बाद होने के सदमे में एक और किसा
संवाद सहयोगी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) : दनकौर के ठसराना गांव में फसल बर्बाद होने के सदमे में एक और किसान की मौत हो गई। किसान के परिजन का कहना है कि शुक्रवार दोपहर बाद किसान खलिहान में गेहूं की थ्रे¨सग कर रहा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द महसूस हुआ। किसान दर्द को सहन नहीं कर पाया और वहीं गिर गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने उसे पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, यहां उपचार के दौरान शनिवार को किसान की मौत हो गई।
मूलरूप से दनकौर के ठसराना गांव निवासी 80 वर्षीय किसान छज्जू ¨सह के करीब 25 बीघा जमीन है। उसने पूरी खेत में गेहूं की फसल बोई थी। फसल तैयार होने के बाद बारिश और ओले गिरने से उसके खेत में पकी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। इससे वह ¨चतित रहने लगा था। शुक्रवार को दोपहर बाद उसे अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, जिससे खलिहान में ही गिर गया। उसे पास स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। यहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
किसान की प्राकृतिक मौत हुई है। वह बुजुर्ग थे। हालांकि अभी तक उनसे इसकी लिखित शिकायत नहीं की गई है। वह मामले की जांच कराएंगे व सदमे से मौत होने पर किसान परिवार को मदद दिलाएंगे।
बच्चू ¨सह, एसडीएम सदर