खेल प्रतियोगिता में छात्राओं को मिला पुरस्कार
जागरण संवाददाता, नोएडा : सामाजिक तौर पर उपेक्षित बालिकाओं के लिए रास्ता शिक्षा केंद्र ने खेलकूद द
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा :
सामाजिक तौर पर उपेक्षित बालिकाओं के लिए रास्ता शिक्षा केंद्र ने खेलकूद दिवस का आयोजन किया। इसका आयोजन सेक्टर-62 में किया गया। यहां खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसमें 525 बालिकाओं ने भाग लिया। बालिकाओं ने दौड़, बाधा दौड़ व 16 गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जीतने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रास्ता नामक स्वयं सेवी संस्था के महासचिव केसी पंत ने बताया कि बस्ती की बालिकाएं समाज की मुख्य धारा से कटी रहती हैं। उनके लिए ही खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन छात्रों को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें