डॉ. महेश शर्मा ने संभाली सदस्यता अभियान की कमान
फोटो 21 एनडीपी 14 -भाजपा का सदस्य बनने के लिए डायल करें नंबर- 18002662020 जागरण संवाददाता, नोएडा
फोटो 21 एनडीपी 14
-भाजपा का सदस्य बनने के लिए डायल करें नंबर- 18002662020
जागरण संवाददाता, नोएडा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान का रविवार को समापन हो गया। नोएडा के 261 बूथों पर यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सदस्यता अभियान के अंतिम दिन सेक्टर-15 ए में अभियान की कमान गौतमबुद्ध नगर के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा महेश शर्मा ने संभाली। उनकी अगुवाई में सेक्टर-15 ए स्थित उनके निवास स्थान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।
अभियान के दौरान महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को इस कार्य के प्रेरित भी किया और मोबाइल के जरिये सौ लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई।
गौरतलब है कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का श्रीगणेश शुक्रवार को हुआ था। इसके तहत नोएडा के 461 बूथों पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्य के लिए एक बूथ पर एक प्रवासी को सदस्य बनाने की जिम्मेवारी दी गई थी। इसी के तहत आज सेक्टर-15 ए बूथ के प्रवासी के रूप में डा महेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक-एक बूथ पर प्रवासी को तैनात किया गया था। प्रत्येक प्रवासी को सौ-सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जो प्रवासी इस लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहा है। उसकी जांच के बाद प्रवासी को सक्रीय सदस्य का फार्म मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री व जिला प्रवासी अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष विजेंद्र नागर, संजय बाली, सदस्य प्रभारी बृजपाल चौहान, बीएस शर्मा, श्रीमति ऊषा शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, आदित्य शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।