Move to Jagran APP

चर्च:-सेक्टर-34

फोटो:-20एनडीपी-30 जागरण संवाददाता, नोएडा : चर्च का नाम : सेक्टर-34 सेंट मैरी चर्च चर्च का इति

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 07:44 PM (IST)
चर्च:-सेक्टर-34

फोटो:-20एनडीपी-30

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, नोएडा :

चर्च का नाम : सेक्टर-34 सेंट मैरी चर्च

चर्च का इतिहास : जिले का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च सेक्टर-34 स्थित सेंट मैरी है। वर्ष 1986 में इसे फादर जॉनसन ने स्थापित किया था। ये पल्ली पुरोहित थे। ये जिले का एकमात्र कैथोलिक पेरिश (पादरी का इलाका) है। इस चर्च का उद्घाटन वर्ष 1993 में धर्मादीक्ष शीशल डीसा ने अपने कर कमलों से किया था। यह चर्च माता मरियम को समर्पित है। ये रोमन कैथोलिक चर्च आगरा डाइअसीज (धर्मप्रदेश) के तहत आता है। कैथोलिक धर्म से जुड़े लोग ईसाई सर्विस के लिए नोएडा में आने शुरू हुए। पहले यहा से कैथोलिक दिल्ली के चर्च में प्रार्थना के लिए जाते थे, लेकिन बाद में फादर जॉनसन के प्रयासों से ये चर्च बना। पहले इस चर्च के लिए सेक्टर-25 में प्राधिकरण ने जमीन आवंटित की थी। इस जमीन के बदले में सेक्टर-34 में चर्च के लिए जमीन दी गई।

कैसे पहुंचे : ये चर्च नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। रिक्शे, ऑटो या स्वयं के वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।

कहा है : सेक्टर-34 के राम मंदिर के नजदीक ये चर्च स्थित है। इसके नजदीक लोकल शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मदर डेयरी बूथ है, इसलिए चर्च में आसानी से पहुंचा जा सकता है।

प्रार्थना समय : रोजाना चर्च आम जनता के लिए खुला रहता है। यहां प्रतिदिन सैंकड़ों लोग आते हैं। इसके अलावा रविवार को यहां हजारों की संख्या में लोग आकर प्रार्थना करते हैं। रविवार को यहां तीन बार प्रार्थना होती है। इसमें सुबह आठ बजे हिंदी में, 9.30 बजे अंग्रेजी में और 11 बजे मलयालम में प्रार्थना की जाती है।

संचालक : मौजूदा समय में यहा छठे फादर स्टीफन और जोसेफ चर्च का संचालन कर रहे हैं।

खासियत : इस चर्च की खासियत है इसकी इमारत का रोमन कैथोलिक तर्ज पर बनाया गया है। यहा क्रिसमस के अवसर पर हर वर्ष विभिन्न फलों और सूखे मेवों से विशेष केक बनाए जाते हैं। इसके अलावा चर्च सामाजिक कायरें में भी भागीदारी निभाता है। गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाता है और उन्हें ईलाज और दवाइया देता है।

''यहां चर्च में सभी धर्म के लोग शिरकत करते हैं। 24 व 25 दिसंबर को विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। क्रिसमस के समय पर डेढ़ सप्ताह पहले ही केरल संगीत के जरिये लोगों के घरों तक पहुंचा जाता है और उन्हें यीशू मसीह के जन्म की बधाई दी जाती है।

फादर स्टीफन, सेंट मैरी चर्च, सेक्टर-34, नोएडा''।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.