दीवार गिरने से युवक घायल
संस, दादरी : कोतवाली जारचा क्षेत्र के गाव दादोपुर में घर की दीवार गिरने से दीवार के सहारे खड़ा किशोर
संस, दादरी : कोतवाली जारचा क्षेत्र के गाव दादोपुर में घर की दीवार गिरने से दीवार के सहारे खड़ा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव दादोपुर में ऋषीपाल का मकान है। गली से लगी मकान की दीवार काफी पुरानी हो चुकी थी। जर्जर हालत में पहुंच चुकी दीवार बृहस्पतिवार दोपहर को गिर गई। उस समय उसका 14 वर्ष का बेटा तरुण धूप सेकने के लिए दीवार के सहारे खड़ा हुआ था। अचानक पांच फुट की पक्की दीवार गिरने के कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिला और वह उसके नीचे दब गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर भागे। शोर होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दीवार का मलबा हटाकर तरुण को बाहर निकाला। दीवार के नीचे दबने के कारण गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह बेहोश हो गया था। आनन फानन में परिजन ने तरुण को दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।