321 वाहन चालकों के काटे चालान
जागरण संवाददाता, नोएडा : टै्रफिक नियमों का पालन करने को लेकर शनिवार को पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान नियमों से खिलवाड़ करने वाले 321 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
सीओ प्रथम शिवराम यादव ने बताया कि रजनी गंधा चौक, अट्टा गोल चक्कर, सेक्टर-37 के चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया गया। इसमें 10 बसों को सीज किया गया। 16 वाहनों से प्रेसर हार्न को उतरवाए। 23 बस व टेंपो का चालान किया गया।
वहीं पुलिस की ओर से ऑटो व टेंपों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत बोटेनिक गार्डन व सेक्टर-18 की टै्रफिक पुलिस ने सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे में कुल 321 चालान काटे गए, जिसमें 94 आटो-टेंपों को सीज कर दिया गया। छह बिना नंबरों वाले वाहनों के चालान काटे गए। बिना लाइसेंस के वाहन चलाते 29 लोगों को धरा गया। 51 लोगों को बिना हेलमेट के वाहन चलाते दोषी पाया गया। 35 लोगों को बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पकड़ा गया। पांच लोगों को दोपहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी करते पाया गया। यहीं नहीं गलत दिशा में वाहनों को चलाने में 49 लोगों को पकड़ा गया। नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा करने पर 52 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूरे अभियान में पुलिस ने 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।