बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 11:28 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 11:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा :
कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में ससुर ने घर में ही बहू के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बहू ने शोर मचा दिया। इतने में ससुर छोड़कर भाग गया। बहू अपने पति और सास को सूचना दी। बहू ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक युवक अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ सलारपुर गांव में रहता है। वह बृहस्पतिवार को दुकान पर काम करने गया था। उसका पिता ऑटो सर्विस का काम करता है। उसकी मां भी काम से बाहर गई थी। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बहू ने शोर मचा दिया। इतने में ससुर घर से फरार हो गया। महिला ने अपने पति को सूचना दी। मां-बेटा घर पहुंचे और बहू से बात की। इसके बाद बहू ने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें