भोले की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
जानसठ: महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में कस्बे भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री आदर्श रामली
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 12:06 AM (IST)
जानसठ: महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में कस्बे भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री आदर्श रामलीला भवन से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता ब्रिजेश रस्तोगी ने किया। शिव पार्वती समेत कई मनोरम झांकिया सजाई गई। समापन रामलीला भवन पर हुआ। उधर, शुक्रवार की रात महाभारतकालीन सिद्धपीठ प्राचीन महादेव मंदिर महाआरती का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर व मंगल बाजार स्थित शिवमंदिर पर आयोजित भजन संध्या व महाआरती का शुभारंभ ब्रिजेश रस्तोगी ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें