महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
जानसठ : महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूरदराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 12:14 AM (IST)
जानसठ : महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूरदराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर धर्मलाभ उठाया। कस्बा स्थित महाभारतकालीन सिद्धपीठ श्रीज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करके धर्म लाभ उठाया। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने ठहरने व भोजन की व्यवस्था की थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने को मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। प्रवीन तंवर, मनोज वर्मा, अंकित संगल, प्रवीन धीमान, आशुतोष कश्यप, सूरज व रामपाल आदि का व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें