युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
मुजफ्फरनगर: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले स्वामी विवेकानन्द की जयंती देशभर में युवा दिवस के
मुजफ्फरनगर: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले स्वामी विवेकानन्द की जयंती देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शुक्रवार को नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं भाजपा विधायक ने पौधरोपण कर स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाने का युवाओं से आह्वान किया।
नगर के सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने माल्यार्पण किया। होतीलाल शर्मा, महबूब आलम, सतीश कौशिक आदि ने स्वामी जी के विचारों पर चर्चा की। वहीं नवीन मंडी के कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद ऊटवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने धर्म को विज्ञान के नजर से देखने का नया नजरिया दिया। विवेकानंद ने पूरी दुनिया में ¨हदू धर्म को लेकर एक नई परिभाषा गढ़ी। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने संसार को भारतीय दर्शन व वेद का पाठ पढ़ाया, जिसके सामने पूरी दुनिया नतमस्तक हो गई। विधायक प्रमोद ऊटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेन्द्र सैनी, श्याम ¨सह सैनी, संजय मित्तल, मंडी समिति सचिव आरके ¨सह मौजूद रहे। वहीं जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी जी के जीवन प्रकाश डालते हुए आचार्य राजकमल ने बताया कि उन्होंने 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्वधर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज गांधी कालोनी व स्वामी विवेकानंद उद्यान, एडीएमएफ कार्यालय की फुलवारी में सियाराम मौर्य तथा प्रगति सेवा समिति के सोमनाथ भटिया ने पौधरोपण किया।