मुठभेड़ में इनामी समेत चार बदमाश घायल
चरथावल (मुजफ्फरनगर): दधेडू-कच्छौली मार्ग पर वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे बदमाश
चरथावल (मुजफ्फरनगर): दधेडू-कच्छौली मार्ग पर वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फाय¨रग कर दी। जवाबी फाय¨रग में गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए, जबकि एक दारोगा भी घायल हो गया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। काफी प्रयास के बाद भी फरार बदमाश का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में असलाह, दो बाइक बरामद की है। पुलिस की गोली से घायल हुआ एक बदमाश 25 हजार का इनामी है।
शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली की दो बाइक पर सवार पांच बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चरथावल इंस्पेक्टर जीसी शर्मा व क्राइम ब्रांच टीम ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। दधेडू-कच्छौली मार्ग पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फाय¨रग की। पुलिस की गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। घायल हुए बदमाशों के नाम अजय निवसी बसायच थाना जानसठ, जोनी उर्फ आदित्य निवासी अमित विहार कूकडा थाना नई मंडी, अंकित निवासी इलाहाबास थाना भोपा व संदीप निवासी सिक्का सिलावर थाना आदर्श मंडी शामली है। फरार होने वाला बदमाश रिहान निवासी सोरम थाना शाहपुर है। मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश अजय 25 हजार का इनामी है। इसके अलावा घायल बदमाशों पर लूट, हत्या समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ में दारोगा सुनील शर्मा भी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि क्राइम ब्रांच के दारोगा प्रवेश शर्मा की बुलेटफ्रूफ जैकेट में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर एसपी सिटी ओमवीर ¨सह व सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
महिला पर किया था जानलेवा हमला
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों ने फरार बदमाश रिहान के साथ मुखबिरी के शक में कुल्हेडी निवासी महिला फहमिदा उर्फ मोटी व उसकी बेटी की हत्या का प्रयास किया था। हमले में मोटी को छह गोली लगी थी व उसकी बेटी भी गंभीर रुप से घायल हो गयी थी। बामुश्किल दोनों की जान बची थी। फिलहाल मोटी अस्पताल से घर पर आयी है। इसके चलते रिहान व अजय उसकी हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार बदमाश कई दिन से महिला की हत्या करने की फिराक में थे। मोटी पर जानलेवा हमले में फरारी के चलते अजय बसायच पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। पुलिस फरार रिहान की तलाश में जुटी है।
इन्होंने कहा..
मुठभेड़ में चार बदमाश गोली लगने से घायल हुए है। घायल बदमाश अजय पर 25 हजार का इनाम घोषित है। बाकी बदमाशों के खिलाफ भी लूट, डकैती समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। बदमाशों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
-ओमवीर ¨सह, एसपी सिटी