Move to Jagran APP

आसमान तक पहुंची 'हर-हर महादेव' की गूंज

मुजफ्फरनगर : हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भोले के भक्तों का कारवां उनके द्वार की ओर बढ़ रहा है। भोले

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 12:35 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 12:35 AM (IST)
आसमान तक पहुंची 'हर-हर महादेव' की गूंज
आसमान तक पहुंची 'हर-हर महादेव' की गूंज

मुजफ्फरनगर : हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भोले के भक्तों का कारवां उनके द्वार की ओर बढ़ रहा है। भोले के भक्त उत्साह व उमंग के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा देखने के लिए लोगों का शिव चौक पर जमावड़ा लग रहा है। आस्था का केंद्र बने शिव चौक पर कांवड़ियों की भीड़ भक्ति का अद्भुत नजारा पेश कर रही है। मुजफ्फरनगर शिवमय हो गया है। देर रात तक कांवड़ियों को देखने के लिए लोग शिव चौक, नावल्टी चौक व रुड़की रोड पर डटे रहते हैं। गुरुवार से डाक कांवड़ का रेला शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

कांवड़ियों की भीड़ तेजी के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रही है। बुधवार को तेज धूप के बाद भी कांवड़ियों की भक्ति नहीं हुई। आस्था के पथ पर मन में श्रद्धा लिए भोले के भक्त गंगाजल के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। रात शिव चौक पर विशाल कांवड़ आई, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। कांवड़ यात्रा अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। कांवड़ियों का जत्था तेजी के आगे बढ़ रहा है। दिन में भी कांवड़िए आराम नहीं कर रहे हैं। गंतव्य पर पहुंचने के लिए भोले के भक्त उत्साह में नजर आ रहे हैं। आज गुरुवार से डाक कांवड़ का रेला भी शुरू हो जाएगा। स्थानीय लोग भी आज कावंड़ लेने के लिए निकल जाएंगे। डाक कांवड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

आज शिविरों का होगा समापन

भोले के भक्तों के लिए सात दिनों से चल रहे अधिकतर शिविरों का भी आज समापन हो जाएगा। सात दिनों तक भोले के भक्तों की शहर के लोगों ने खूब सेवा की। शिविरों में भोले के भक्तों को खान-पान से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं तक मुहैया कराई गई। शिवभक्तों की सेवा पर शहर के लोग दिल खोल कर खर्चा करते हैं और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने में भी पीछे नहीं रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.