शहीद मनोज को शत्-शत् नमन
भोपा (मुजफ्फरनगर) : निरगाजनी गांव में शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में जन प्रतिनिधियों, शिक्षाविद, समाज
भोपा (मुजफ्फरनगर) : निरगाजनी गांव में शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में जन प्रतिनिधियों, शिक्षाविद, समाज सेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए जवान मनोज कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र ¨सह ने कहा कि शहीद मनोज कुमार की शहादत पर पूरे देश को गर्व है जिसने भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। केंद्र व प्रदेश सरकार से शहीद के परिजनों की हरसम्भव मदद कराई जायेगी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश पर जान देने वाले भारत के वीर सपूतों का प्रत्येक ¨हदुस्तानी ऋणी रहेगा। धन्य है वह माता जिसने ऐसे वीर को जन्म दिया। भाजपा नमामि गंगे के डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद अमर होते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के योगेंद्र कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, भाकियू पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी चंद्रपाल फौजी, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, जिला कुश्ती संघ के सचिव अमित राठी, मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, दलित नेता संजय रवि, प्रधान अनुज पहलवान, नरेंद्र ¨सह, अशोक राठी, शिक्षक सुरेश कुमार, सुरेंद्र ¨सह, प्रधान विजय पाल ¨सह, सेठपाल गुर्जर, राजकुमार आढ़ती, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रशासनिक अधिकारी रहे नदारद
शहीद मनोज कुमार की शोकसभा पर शुक्रवार को शासन प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी कर्मचारी श्रद्धा सुमन अर्पित करने नहीं आया। ग्रामीणों एवं कई नेताओं ने शासन प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी विजय ¨सह एवं पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
रोते बिलखते चढ़ाए पुष्प
शहीद की मां राजेश देवी, भाई जोगेंद्र कुमार, रमेश चंद, ट्विंकल, अंकित, बहन आरजू, पायल, पलक ने रोते बिलखते हुए शहीद मनोज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।