तालाबों से नहीं हट रहा अवैध कब्जा
पुरकाजी:प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद तालाबों से अवैध कब्जा नहीं हट रहा है। तालाबों को पाट कर कब्जा
पुरकाजी:प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद तालाबों से अवैध कब्जा नहीं हट रहा है। तालाबों को पाट कर कब्जा करने का सिलसिला जारी है।
गांव कम्हेड़ा व तुगलकपुर के मध्य अभिलेखों में 22 बीघा रकबे पर गुल्ही तालाब है। लगभग 40 परिवारों ने सालों से तालाब पर अवैध कब्जा कर मकान, घेर, चारा काटने की मशीन, पशुओं की खोर आदि बना ली है। 22 बीघे का तालाब मौके पर महज एक बीघे का बचा है। कब्जा होने से गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव में गंदगी व मच्छरों का प्रकोप है। प्रधान मगन ¨सह ने तालाब को मुक्त कराने की मांग आला अधिकारियों से की है। प्रधान ने कहा कि एक दिन उक्त तालाब की जेबीसी से खुदाई कराई थी, लेकिन बजट के अभाव में काम रोक दिया। आकलन किया तो पता चला तालाब पर एक करोड़ रुपये खर्च आएगा। उधर लेखपाल प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वह चार माह से गांव में तैनात हैं। पानी निकासी व अवैध कब्जे की समस्या सामने नहीं आई।