Move to Jagran APP

महंत पुरुषोत्तम का देहावसान

खतौली : श्री दुर्गापुरी स्थित सिद्धपीठ श्रीकृष्ण मंदिर के महंत शहापुरकर पुरुषोत्तम का देहावसान हो गय

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 12:27 AM (IST)
महंत पुरुषोत्तम का देहावसान
महंत पुरुषोत्तम का देहावसान

खतौली : श्री दुर्गापुरी स्थित सिद्धपीठ श्रीकृष्ण मंदिर के महंत शहापुरकर पुरुषोत्तम का देहावसान हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में उन्होंने आखिरी सांस ली। यह जानकारी श्रीकृष्ण धर्म प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष दीपक चड्ढा ने दी। महंत जी समय-समय पर मंदिर में धर्म सभाएं कर धर्म का प्रचार करते थे। उनका जन्म 12 अप्रैल-1940 में महाराष्ट्र के नासिक के गांव एक गांव में हुआ था। उनके पिता भी सन्यासी थे। इसी कारण उन्होंने भी बचपन से ही ब्रह्मचारी रहना स्वीकार किया। चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित शमशान घाट में उनके पार्थिक शरीर को दफनाया गया। महंत जी की अंतिम यात्रा में मनोहर लाल आंनद, गिरीश कोहली, नरेश कपूर, चेतन कपाटे व महंत सुखदेव आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.