अवैध कत्लगाह तत्काल करें बंद : डीएम
मुजफ्फरनगर: प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध बूचड़खानों को बंद कराने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने कहा
मुजफ्फरनगर: प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध बूचड़खानों को बंद कराने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने कहा, आबादी व धार्मिक स्थल के पास बूचड़खाना नहीं होना चाहिए। अधिकारी भी कार्यशैली में परिवर्तन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने कहा कि जहां भी अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं, शीघ्र ही बन्द किया जायें। पशुवधशालाओं का समय-समय पा निरीक्षण हो। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यों की टीम गठित की गई है, जो अवैध रूप से संचालित पशुवधशालाओं को तत्काल बन्द कराने की कार्रवाई करेगी। समिति के सदस्य नियमों को तोड़ेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की जाने वाली समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विहित प्राधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जिला पंचायत होंगे। सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट मो. नईम, एमपी सिटी राजेश कुमार ¨सह, एमपी देहात विनित भटनागर, सीओ मण्डी मणीलाल पाटीदार मौजूद रहे।
गोवंश पशुओं का वध व तस्करी न हो
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह समिति जिले में संचालित बूचड़खानों में रोजाना काटे गए पशु और वहां पर पशुधन की उपलब्धता के वास्तविक आकड़ों का आंकलन करेगी। किसी भी दशा में गोवंश पशुओं का वध व तस्करी नहीं होने दी जाएगी। निरीक्षण के समय समिति यह भी देखेगी कि बूचड़खाना आबादी या धार्मिक स्थलों के पास न हो। सार्वजनिक मार्गो के किनारे खुले रूप से या अवैध तरीके से बूचड़खानों का संचालन बिल्कुल नहीं हो।
बेहतर हो सफाई व्यवस्था
सफाई व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए नगर पालिका व जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के लिए तीन एसडीएम को जिम्मेदारी दी है। अतिक्रमण पर व्यापारियों को चेताया कि जल्द ही सामान अंदर कर लें अन्यथा कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर पालिका के कार्यों में गुणवत्ता लाई जाए और खराब पड़ी लाइटों को तत्काल बदला जाए।
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों व शिक्षा केन्द्रों पर अनावश्यक लोग खड़े नहीं हो। गुटखा, सिगरेट, पान की दुकान वालों को पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। धूम्रपान से संबंधित दुकान शिक्षा केन्द्र व धार्मिक स्थल से 100 मीटर दूरी पर हो।