Move to Jagran APP

खुल गया खाता, दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

मुजफ्फरनगर : विधानसभा चुनाव-2017 की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन खतौली विधानसभा से दो प्रत्याशियों

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 12:34 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 12:34 AM (IST)
खुल गया खाता, दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
खुल गया खाता, दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

मुजफ्फरनगर : विधानसभा चुनाव-2017 की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन खतौली विधानसभा से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर नामांकन केंद्र पर पसरा सन्नाटा तोड़ दिया। पिछले तीन दिन से किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। शुक्रवार को केवल खतौली विधानसभा से एक निर्दलीय व दूसरे ¨हदुस्तान उत्थान पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया। शेष पांच विधानसभाओं में चौथे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं किया। चार दिनों में 126 नामांकन-पत्र अलग-अलग प्रत्याशी ले गए।

loksabha election banner

खतौली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सतवीर ¨सह व ¨हदुस्तान उत्थान पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन शर्मा ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। दोपहर करीब दो बजे पहुंचे दोनों प्रत्याशियों की मुख्य गेट पर तलाशी ली गई और उसके बाद नामांकन कक्ष में पहुंचे। आरओ व सहायक रिटर्निग अधिकारियों ने कागजात पूर्ण कर दोनों के नामांकन कराए। करीब चार बजे तक दोनों प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया चली। दोनों प्रत्याशी अकेले नामांकन करने आए थे। नामांकन के दौरान कोई जुलूस नहीं था।

इसके अलावा चौथे दिन भी सभी विधानसभाओं से नामांकन-पत्र प्रत्याशी ले गए। भाजपा व राष्ट्रीय लोकदल समेत कई पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र लिया। चार दिनों में 126 नामांकन-पत्र प्रत्याशी ले जा चुके हैं।

करोड़पति हैं सतवीर ¨सह

निर्दलीय उम्मीदवार सतवीर ¨सह करोड़पति हैं। उनके पास कृषि भूमि, बैंक खाते व पत्नी के नाम भी संपत्ति है। ¨हदुस्तान उत्थान पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन शर्मा के पास पत्नी को मिलाकर दो लाख से अधिक की संपत्ति है। दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा भी नहीं है।

सुरक्षा का घेरा रहा मजबूत

कचहरी में नामांकन को लेकर सुरक्षा का घेरा और मजबूत कर दिया गया है। शुक्रवार को उम्मीद थी ज्यादा संख्या में प्रत्याशी नामांकन करने आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रत्याशियों के ज्यादा संख्या में नामांकन दाखिल करने के कयास को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता रही। वहीं दोपहर को कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों को भी सुरक्षाकर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। मामला डीएम के दरबार में पहुंचा तो सुरक्षाकर्मियों को समझाया गया। एडीएम प्रशासन मनोज चौहान ने शाम को एसपी सिटी राजेश ¨सह के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और मीडिया को नामांकन से संबंधित समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

आज बढ़ सकती है भीड़

नामांकन दाखिल करने के लिए आज बसपा व भाजपा समेत दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन करने आ सकते हैं। अधिकतर प्रत्याशियों ने शनिवार का दिन तय कर रखा है। आज बसपा के कई विधानसभाओं के उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

किस विधानसभा से किसने लिया नामांकन-पत्र

बुढ़ाना विधानसभा।

1. मनोज बालियान, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी।

2. शोभाराम, निर्दलीय।

3. रामकुमार, भाजपा।

4. सुमत पाल कश्यप, शिवसेना।

सदर विधानसभा

1. कृष्णपाल ¨सह, लोक सेवा पार्टी।

2. मुर्तजा सलमानी, राष्ट्रीय लोकदल।

3. दिनेश पुंडीर, बाप पार्टी।

4. शिवम, निर्दलीय।

चरथावल विधनासभा

1. सलमान जैदी, राष्ट्रीय लोकदल।

2. आदेश कुमार, भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी।

3. नइमुल्ला, कांग्रेस।

4. मो. सहजाद अंसारी, निर्दलीय।

5. रंजनवीर, कांग्रेस।

6. जयपाल ¨सह, जनसता पार्टी।

मीरापुर विधानसभा।

1. अवतार ¨सह भड़ाना, भाजपा।

2. शाहनवाज राना, कांग्रेस।

3. अर्जुन भड़ाना, निर्दलीय।

4. सुभाष, निर्दसीय।

5. ताराचंद शास्त्री, राष्ट्रीय लोकदल।

पुरकाजी विधानसभा।

1. रणधीर ¨सह, कांग्रेस।

खतौली विधानसभा

1. आदेश कुमार, भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी।

2. ब्रजभूषण, भारतीय सर्वोदय पार्टी।

3. सुभाष, यूडीएफ।

4. हाजी कमरुज्जमां राना, एआइएमआइएम

5. भारतवीर, निर्दलीय।

6. शाहजेव राना, निर्दलीय।

7. बाबूराम, कांग्रेस।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.