ब्रह्मपुरी में दिनदहाड़े लाखों की लूट
मुजफ्फरनगर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में बदमाशों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी
मुजफ्फरनगर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में बदमाशों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी और नौकरानी को नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत कीमती सामान लूट लिया। होश में आई नौकरानी ने पड़ोसियों को जानकारी दी। पुलिस ने दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया।
ब्रह्मपुरी निवासी ऋषि कुमार गुप्ता रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। वह पत्नी आभा के साथ रहते हैं। सोमवार को दोपहर में दो बदमाश मकान खरीदने के बहाने घर में घुस गए। नौकरानी दोनों के लिए चाय बनाकर लाई। बातचीत के दौरान बदमाशों ने तीनों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। तीनों बेसुध हो गए। बदमाशों ने ऋषि के गले से सोने की चेन व अंगूठी, पत्नी की अंगूठी और कुंडल लूट लिए। हजारों की नकदी लूट कर भाग गए। काफी देर बाद नौकरानी को होश आया तो उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसी व पीड़ितों के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।