साहित्य व कला को विकसित करने का संकल्प
मुजफ्फरनगर : डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार को संस्कार भारती की बैठक में साहित्य व कला की प्रचलित विधिय
मुजफ्फरनगर : डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार को संस्कार भारती की बैठक में साहित्य व कला की प्रचलित विधियों को विकसित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जिला ईकाई का गठन किया गया। इसमें संयोजक अमरीश कुमार गर्ग, अध्यक्ष पीयूष कुमार शर्मा, महामंत्री राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, मातृशक्ति संयोजक मीरा शर्मा, चित्रकला विधा संयोजक सारिका गोयल, रंगोली में प्रियंका, अरुण, ¨पकी, प्राचीनकल में सोमपाल राणा, लोककला में विनीता चौधरी, उपाध्यक्ष नरेश सैनी, मंत्री गायत्री कंसल को बनाया गया। मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत के साहित्य विधा प्रमुख चंद्रभानु मिश्र व विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती मेरठ के महामंत्री अनिरुद्ध गोयल ने कहा कि आज के बच्चे मोबाइल, कंप्यूटर व वीडियोगेम में व्यस्त हैं। इससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है। इसके बाद पदाधिकारियों ने जिले में साहित्य व कला की प्रचलित विधियों को विकसित करने का संकल्प लिया। यहां मुकेश कुमारी, साक्षी ¨सहवाल व अनुपम कंसल अदि मौजूद रहे।