कैंप कायार्लय पर हंगामा
खतौली : सड़क पर जल भराव की समस्या से परेशान नई आबादी के लोगों का धैर्य शनिवार को टूट गया। उन्होंने चे
खतौली : सड़क पर जल भराव की समस्या से परेशान नई आबादी के लोगों का धैर्य शनिवार को टूट गया। उन्होंने चेयरमैन कैम्प कायार्लय पर हंगामा किया और मौके पर ले गये।
नगर के कई मोहल्लों में पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण लोग परेशान हैं। कई सप्ताह से नई आबादी स्थित झारखंड महादेवालय रोड पर जलभराव के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। शनिवार को नबाब, दिलनवाज, शहजाद, कबीर व नासिर आदि ने चेयरमैन के कैम्प कायार्लय पर पहुंचकर हंगामा व नारेबाजी की। चेयरमैन पारस जैन ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साई भीड़ उन्हें मौके पर ले गई। तब तक मौके पर बैठाये रखा जब तक पालिकाकर्मियों ने टैंकर से जल निकासी शुरू नहीं कर दी। चेयरमैन पारस जैन ने बताया कि हंगामा व बंधक बनाने की बात गलत है। नई आबादी के कुछ लोग अपनी समस्या लेकर आये थे। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति देखी और जल निकासी कराई। जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा।