दीपावली पर गांवों में चलाया सफाई अभियान
मोरना : दीपावली के मद्देनजर स्वयंसेवकों ने कई गांवों में सफाई अभियान चलाया है। कैड़ी दरियापुर गांव म
By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 12:05 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 12:05 AM (IST)
मोरना : दीपावली के मद्देनजर स्वयंसेवकों ने कई गांवों में सफाई अभियान चलाया है। कैड़ी दरियापुर गांव में प्रधान सतेंद्र कुमार, नेहरू युवा केंद्र के ब्लाक सुपरवाइजर पुष्पेंद्र कुमार, अरुण प्रधान, प्रदीप कुमार, कालूराम, मनोज, पवन ¨सह व हरेंद्र ¨सह आदि ने संयुक्त रूप से मंगलवार को गांव में सफाई अभियान चलवाया। जन जागरण रैली निकालकर ग्रामीणों से भी सफाई रखने का आह्वान किया। बीडीओ मो. कासिम ने सफाई कर्मचारियों को गांव में सफाई करने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें