आज रात से रोडवेज का चक्का जाम
मुजफ्फरनगर : अगर आप शहर से बाहर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो इसमे थोड़ा बदलाव कर लें। बुधवार (आज)
मुजफ्फरनगर : अगर आप शहर से बाहर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो इसमे थोड़ा बदलाव कर लें। बुधवार (आज) रात 12 बजे से रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। सरकार की वादाखिलाफी से क्षुब्ध रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेश में अनिश्चितकालीन चक्का जाम की घोषणा कर रखी है। ऐसे में रोडवेज बसों के सफर में असुविधा होना तय है।
रोडवेज कर्मियों की आपात बैठक डिपो पर मंगलवार को हुई। कर्मचारी नेता अनुज त्यागी के अनुसार, केन्द्रीय नेतृत्व ने 26 अक्टूबर रात से चक्का जाम का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व कर्मचारियों ने चक्का जाम किया तो सरकार ने काफी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। वार्ता में कहा गया था कि संविदा कर्मचारियों का वेतन फिक्स करने का फैसला 21 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में रखकर लागू कर दिया जाएगा। आरोप है कि 21 अक्टूबर की बैठक में अधिकारियों ने यह प्रस्ताव एजेंडे में ही शामिल नहीं किया। अनुज त्यागी ने बताया कि बुधवार (आज) रात से बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की इस घोषणा से रोडवेज अधिकारियों की धड़कन बढ़ गयी है। अधिकारी चक्का जाम से निपटने की तैयारी में जुट गए हैं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभी उन्हें चक्का जाम की मौखिक जानकारी मिली है। अधिकारियों से बातचीत कर हल निकाला जाएगा।
एसपी सिटी से मिले रोडवेज कर्मचारी
मुजफ्फरनगर : रोडवेज बस स्टैंड पर परिचालक के साथ मारपीट के मामले में मंगलवार को कर्मचारी एसपी सिटी से मिले। कर्मचारियों ने कहा, यदि आरोपी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह 28 अक्टूबर से बसों का संचालन बंद कर देंगे। तीन दिन पहले सिपाहियों ने परिचालक राजू को बेरहमी से पीटा था। इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने जाम लगाकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सिटी डा. तेजवीर ¨सह व इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने आरोपी सिपाहियों की शिनाख्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने सिपाहियों की शिनाख्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने कहा 27 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो 28 अक्टूबर को बसों का संचालन ठप कर देंगे।