निखिल ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीती चांदी
जानसठ : क्षेत्र के तालड़ा गांव निवासी निखिल ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र क
By Edited By: Published: Sat, 01 Oct 2016 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 12:09 AM (IST)
जानसठ : क्षेत्र के तालड़ा गांव निवासी निखिल ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निखिल के कोच हरीश सैनी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुम्बई में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सोतोकान कराटे चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, भोपाल, उप्र, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ के कक्षा 11वीं के छात्र निखिल ने चांदी जीत कर कीर्तिमान बनाया। कालेज के प्रधानाचार्य इंद्रजीत ¨सह ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है। गुरुवार देर शाम निखिल अपने गांव पहुंचे। रात से ही उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें