सालों के दर्द से उबरे क्रिकेटर राजा विजय
मुजफ्फरनगर : अपने उपचार से दर्जनों पोलियोग्रस्त बच्चों का शारीरिक विकार दूर कर उन्हें स्वावलंबी बनान
मुजफ्फरनगर : अपने उपचार से दर्जनों पोलियोग्रस्त बच्चों का शारीरिक विकार दूर कर उन्हें स्वावलंबी बनाने वाले जनपद के फीजियोथेरेपिस्ट डॉ. तारिक सलीम एक और बड़ी कामयाबी मिली है। उनके प्रयासों से चेतन शर्मा एकेडमी के क्रिकेटर दिल्ली निवासी राजा विजय ¨सह कई साल की बीमारी से उबर गए हैं।
जनपद के फीजियोथेरेपिस्ट डा. तारिक सलीम की उपलब्धियों की जानकारी पाकर चेतन शर्मा एकेडमी के क्रिकेटर रहे दिल्ली निवासी राजा विजय ¨सह ने कुछ माह पूर्व डॉ. तारिक सलीम से संपर्क किया था। राजा विजय ¨सह को करीब छह वर्ष पूर्व कूल्हे का दर्द हुआ था। दर्द इतना बढ़ा कि उनके लिए क्रिकेट खेलना तो दूर उठना-बैठना भी दूभर हो गया। इस दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी भी आगे की और झुक गई। डॉ. तारिक सलीम ने बताया कि उन्होंने राजा विजय ¨सह का उपचार शुरु किया और डेढ माह की थैरेपी के बाद वह बिल्कुल ठीक हो गए हैं।