यात्री शेड बनी साइकिल रिपेय¨रग की दुकान
जानसठ : प्रशासन की अनदेखी से यात्री शेड साइकिल रिपेय¨रग की दुकान में तब्दील हो गया है। तहसील मुख्
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 11:13 AM (IST)
जानसठ : प्रशासन की अनदेखी से यात्री शेड साइकिल रिपेय¨रग की दुकान में तब्दील हो गया है।
तहसील मुख्यालय होने के बावजूद नगर पंचायत अथवा प्रशासन ने यहां एक अदद यात्री शेड नहीं बनवाया है। सर्दी हो या गर्मी, यात्रियों को सड़क किनारे बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए करीब एक दशक पूर्व एक सामाजिक संस्था ने डाक बंगले के बाहर यात्री शेड बनवाया था। बसों के वहां न रुकने के कारण यह वीरान पड़ा रहा। प्रशासन ने भी कभी निजी बस संचालकों अथवा रोडवेज अधिकारियों से यहां स्टापेज बनवाने की पहल नहीं की। कोई सदुपयोग नहीं होने के कारण लोगों ने यात्री शेड पर कब्जा कर लिया है। यहां साइकिल रिपेय¨रग की दुकान चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें