मलबे में दबकर घायल हुई महिला की मौत
मुजफ्फरनगर :बारिश के कारण कमरे की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 10:49 AM (IST)
मुजफ्फरनगर :बारिश के कारण कमरे की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी हादसे में छह वर्षीय बालिका की पूर्व में मौत हुई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा में भारी बारिश के चलते गत 17 जुलाई को एक मकान के कमरे की छत गिर गई थी। छत के मलबे के नीचे दबने से भवन स्वामी प्रवीण की छह वर्षीय पुत्री आरती, पत्नी मौसम व पुत्र अजय तथा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां आरती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गंभीर अवस्था में मौसम को मेरठ रेफर कर दिया गया था। सोमवार को मौसम का उपचार के दौरान मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें