हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
मुजफ्फरनगर : रतनपुरी थानाक्षेत्र के गांव फुलत निवासी फैजुल ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बताय
मुजफ्फरनगर : रतनपुरी थानाक्षेत्र के गांव फुलत निवासी फैजुल ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बताया कि गत 16 जुलाई को उसका भाई फैसल खेत से वापस लौट रहा था। उसी समय गांव के इमरान, फहीम, शाहिद आदि ने उसके भाई को घेर कर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसके भाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया था। गंभीर हालत में फैसल को जिला चिकित्सालय से मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी रतनपुरी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिस कारण हमलावर फैसले का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं पीड़ितों ने जानसठ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर पुलिस पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।