जाम से जूझा शहर
मुजफ्फरनगर : शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। जाम के झाम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सोमवार
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 12:22 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 12:22 AM (IST)
मुजफ्फरनगर : शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। जाम के झाम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे शहर के कई स्थानों पर अचानक भीषण जाम लग गया। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप ने जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल कर दिया। ई-रिक्शा की बढ़ती तादात से शहर में जाम आम हो गया है। ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित तरीके से चलाने की कोई पहल नहीं हुई, जिसका खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं। एक ओर ई-रिक्शा लोगों के काम आ रहा तो दूसरी ओर, जाम भी दर्द दे रहा है। सोमवार को झांसी रानी, टाउनहाल, शिव चौक, एसडी मार्केट, प्रकाश चौक, जिला परिषद मार्केट, मालवीय चौक, भोपा पुल व सिविल लाइन के आस-पास जाम लगा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें