आंधी व वर्षा ने फिर बदला मौसम का मिजाज
मुजफ्फरनगर : आंधी व रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। वर्षा ने ने जहां लोगों को गर्मी से राहत द
मुजफ्फरनगर : आंधी व रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। वर्षा ने ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं आंधी से बागवान को भारी नुकसान पहुंचा। बड़ी संख्या में पेड़ों से फल टूटकर नीचे गिर गए।
शनिवार को सुबह से मौसम साफ था। उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। शाम आसमान में बादल छा गए। इसके बाद देर शाम जिले के कुछ स्थानों पर तेज आंधी आई। आंधी में कई जगह पेड़ टूट गये। होर्डिंग्स उखड़ गये। विद्युत तार टूटने से बिजली गुल हो गयी। घनघोर घटा छा गई। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गयी। जो देर रात तक पड़ती रही। आंधी से आम के बाग मालिकान को भारी नुकसान होने का अनुमान है। बड़ी संख्या में पेड़ों से आम टूटकर नीचे गिर गए हैं। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलायी वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। गर्मी से झुलस रही उनकी फसलों को जान डाल दी। चारे की फसलों की बुवाई शुरू हो गयी। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार अगले दो दिन में हल्की बारिश होगी। कहीं-कहीं पर आंधी या तेज हवा भी आ सकती है। बादलों का आवागमन जारी रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी।