किसानों ने बीडीओ व नायब तहसीलदार को बंधक बनाया
चरथावल: पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन के
चरथावल: पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बीडीओ व नायब तहसीलदार अन्य कर्मचारियों को घंटों बंधक बनाए रखा। अधिकारियों के एक सप्ताह का समय मांगने पर धरना समाप्त हुआ। शनिवार को भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजपाल ¨सह के नेतृत्व में ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल ¨सह ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। बघरा ब्लाक अध्यक्ष विशाल सैनी ने कहा कि गांव से जोड़े जा रहे ¨लक मार्ग में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। किसानों को अधिक बिजली बिल भेजा जा रहा है। ग्राम दूधली में पानी की टंकी के निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी व नायब तहसीलदार आदि को कार्यकर्ताओं ने घंटों बंधक बनाए रखा। उनके द्वारा एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन पर उन्हें मुक्त कर धरना समाप्त किया गया। जिलाध्यक्ष राजपाल ¨सह ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर विशाल सैनी, अंकुर राणा, रणधीर सैनी, कृष्णपाल, जिले ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, बबली, संजे, अफलातून आदि मौजूद रहे।