Move to Jagran APP

नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया

मुजफ्फरनगर :पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भार

By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 11:14 PM (IST)
नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया

मुजफ्फरनगर :पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

prime article banner

कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानू मियां ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि देश में आइआइटी, इसरो, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र जैसे संस्थानों के निर्माण का गौरव प्राप्त है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि पंडित नेहरू ने रूढि़वादी परंपराओं से हटकर सारा भाई और होमी जहांगीर जैसी महान विभूतियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नानू मियां ने की। व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वारिस राजपूत ने कहा कि देश में पंचायती राज, सत्ता के विकेन्द्रीकरण एवं सहकारिता आंदोलन के लिए नेहरू को सदैव याद किया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शिव चौक पर शरबत का वितरण कराया। डा. सत्यपाल ¨सह, आनंद त्यागी, उमादत्त शर्मा, विनोद चौहान, सतीश सहरावत, मुकेश त्यागी, बादल ¨सह, काजी मंसूर, रामरतन विश्वकर्मा, शहराज त्यागी, कस्तूर ¨सह स्नेही, सलीम अख्तर, संदीप चौधरी, अमन ¨सह, रीता, वीरेन्द्र कुमार, गफ्फार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.