प्रमोद त्यागी अध्यक्ष व सुरेंद्र मलिक महासचिव बने
मुजफ्फरनगर: जिला बार संघ के चुनाव में प्रमोद त्यागी आठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बार संघ के
मुजफ्फरनगर: जिला बार संघ के चुनाव में प्रमोद त्यागी आठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी व महासचिव पद पर सुरेंद्र मलिक ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार योगेंद्र शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद के उम्मीदवार कंवरपाल ¨सह 680 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप ¨सह पुंडीर ने अनिल कुमार शर्मा को हराकर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद का मुकाबला बड़ा दिलचस्प रहा। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुभाष चंद गर्ग ने हाकिम अली को पराजित कर जीत दर्ज की।
जिला बार संघ 2016-17 की कार्यकारिणी को 29 अप्रैल को चुनाव संपन्न हुआ था। शनिवार सुबह मतपेटियां खुलने के बाद से ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रमोद त्यागी व महासचिव पद के उम्मीदवार सुरेंद्र मलिक ने बढ़त बनाई थी और परिणाम आने तक दोनों बढ़त के साथ विजयी घोषित किए गए। बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रमोद त्यागी 950 मतों के साथ विजयी हुई जबकि योगेंद्र कुमार शर्मा 671 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर सुरेंद्र मलिक ने 932 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि कंवरपाल 680 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप ¨सह पुंडीर 816 मतों के साथ विजयी हुए, जबकि अनिल कुमार शुक्ला 627 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र गर्ग 747 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि हाकिम अली 738 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष दो पद पर देवेंद्र कुमार राठी व सुभाष चंद सैनी विजयी हुए। उपाध्यक्ष कनिष्ठ दो पदों पर अशोक चौहान व सानुज मलिक विजयी हुए। सहसचिव तीन पद पर दीपक कुमार चौधरी, मीनाक्षी शर्मा, ललित कुमार भारद्वाज विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ सदस्य पद पर ईश्वर चंद त्यागी, दीपक कुमार ¨सघल, नरेंद्र ¨सघल, प्रज्ञा गर्ग, यशपाल ¨सह बालियान, संतोष चौहान विजयी घोषित किए गए। सामान्य सदस्य पद पर अमित मैनी, अमित कुमार सैनी, नाहिद परवीन, राहुल शर्मा, वैभव वर्मा, विकास कुमार शर्मा विजयी हुए। विजेता उम्मीदवारों ने परिणाम घोषित होने के बाद कचहरी में जमकर जश्न मनाया। मुख्य चुनाव अधिकारी नासीर अली, सोमपाल ¨सह, अजय पुंडीर, दयवीर ¨सह पौरिया, जेके जैन, आमोद त्यागी, राजीव शर्मा, शशि प्रभा, सैयद शबीहे मुस्तफा, कपिल कुमार, लोकरंजन स्नेही, आलोक कुमार, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।