बाबी त्यागी ने थामा रालोद का दामन
मुजफ्फरनगर : मिशन 2017 के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता दूसरे दलों में आस्था जता रहे हैं। इ
मुजफ्फरनगर : मिशन 2017 के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता दूसरे दलों में आस्था जता रहे हैं। इसी क्रम में सपा में सक्रिय रहे दीपक त्यागी उर्फ बाबी त्यागी ने दिल्ली में चौ. अजित ¨सह व जयंत चौधरी के समक्ष रालोद का दामन थाम लिया।
रुड़की रोड निवासी दीपक त्यागी उर्फ बाबी त्यागी वर्षो से सपा में सक्रिय रहे हैं। शुक्रवार को दीपक त्यागी ने रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान व केपी त्यागी की मौजूदगी में दिल्ली महिपालपुर स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित ¨सह के समक्ष रालोद में आस्था जताई। इस दौरान खतौली पालिका सभासद सपा जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, मनोज प्रधान, अमित त्यागी, रविश त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी, अमरीश त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी, अंकित त्यागी, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।