Move to Jagran APP

सपा-भाजपा से जनता परेशान: राजेन्द्र

मुजफ्फरनगर: रालोद नेता व पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की ज

By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 07:44 PM (IST)
सपा-भाजपा से जनता परेशान: राजेन्द्र

मुजफ्फरनगर: रालोद नेता व पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता त्रस्त है। कैराना में जीत का जश्न मना रहे सपा नेताओं की हवाई फाय¨रग में एक मासूम की जान चली गई।

loksabha election banner

रालोद कार्यालय पर प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम ¨सह यादव का धर्मनिरपेक्षता का चेहरा बिहार चुनाव से पहले ही बेनकाब हो गया था। सपा मुखिया ने कहा था कि भाषा, संस्कृति व सीमा के मामले में पीएम नरेन्द्र मोदी व उनकी एकराय हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ग से दूसरे वर्ग को लड़ाना भाजपा का राजनीतिक खेल रहा है। रालोद के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष मुंशीराम पाल ने कहा कि सपा-भाजपा के प्रपंच को जनता समझ चुकी है। सब जानते हैं कि ये दोनों राजनीतिक दल आपस में लोगों को लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं। इस मौके पर वार्ड सभासद पति मनोज शर्मा, सभासद ओमवीर पाल सहित दीपक शर्मा, डा.अशोक शर्मा, गौरव शर्मा, शिव कुमार शर्मा ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, मिथलेश पाल, प्रभारी धनपाल गुर्जर आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.