Move to Jagran APP

सूबे का खजाना सैफई में नाच-गाने में लगा रही सपा : मनोज सिन्हा

मुजफ्फरनगर : सूबे का खजाना सैफई में नाच गाने में सपा सरकार लगा रही है। सूबे का किसान परेशान है। यह ब

By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 11:49 PM (IST)
सूबे का खजाना सैफई में नाच-गाने में लगा रही सपा : मनोज सिन्हा

मुजफ्फरनगर : सूबे का खजाना सैफई में नाच गाने में सपा सरकार लगा रही है। सूबे का किसान परेशान है। यह बात रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार की देर शाम त्यागी सभा भवन में आयोजित भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल के समर्थन में हुई जनसभा में कहीं।

loksabha election banner

रेल राज्यमंत्री ने कहा कि सूबे में आतंक का माहौल है। कानून का नहीं गुंडों का राज है। मीडियाकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। शामली में ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद सपा विधायक एक मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता करते हैं, बुलंदशहर में दैनिक जागरण के कार्यालय के बाहर कूड़ा डाला जाता है। पुलिस भर्ती में इटावा, मैनपुरी, कन्नौज के 87 प्रतिशत युवकों की भर्ती होती है और बाकी 13 प्रतिशत में यूपी के अन्य जिलों के युवक भर्ती होते है। यही हाल पीसीएस परीक्षा के परिणाम में दिखाई देता है। वहीं कांग्रेस, सपा व अन्य दल मिलकर संसद नहीं चलने देते। एक साजिश के तहत सुषमा स्वराज पर आरोप लगाए जाते हैं। मात्र जीएसटी बिल लागू नहीं हो, इसके लिए संसद नहीं चलने दी जाती है। देश की आर्थिक विकास दर बढ़ी है। यदि जीएसटी बिल पारित हो जाता है, तो देश की आर्थिक विकास दर में बढ़ोत्तरी होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसी योजनाएं बना रहे हैं, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहा है। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर भी आतंकियों व पाकिस्तान को भी करारा जबाव दिया जा रहा है। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की। अध्यक्षता अशोक त्यागी व संचालन शिवराज त्यागी ने किया। सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह पाल, डा.सुभाष शर्मा, सूर्यप्रकाश, सुषमा त्यागी, चंद्रवीर एडवोकेट, सुषमा त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, अशोक कंसल, वैभव त्यागी, देवव्रत त्यागी, हरेन्द्र पाल, रोहताश पाल, सुनील तायल, अश्वनी त्यागी आदि मौजूद रहे।

चरथावल : कस्बे में स्थित बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल राज्यमन्त्री मनोज सिन्हा, प्रदेश मन्त्री अश्वनी त्यागी का देवबंद जाते हुए हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर विधान सभा उप चुनाव में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी। इस मौके पर डा. सोमेन्द्र तोमर, नीतिश मलिक, मिथुन त्यागी, प्रशान्त त्यागी, पंकज कश्यप, विजय त्यागी, निशांत त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.