Move to Jagran APP

विवाहिता की हत्या का प्रयास, हंगामा

पुरकाजी: भूराहेड़ी में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता के गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने के

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 12:58 AM (IST)
विवाहिता की हत्या का प्रयास, हंगामा

पुरकाजी: भूराहेड़ी में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता के गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष विवाहिता के लेकर रुड़की के अस्पताल पहुंचा। यहां विवाहिता को गंभीर देख ससुराल पक्ष उसे रुड़की में छोड़कर भाग गए। गुस्साये मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पुरकाजी थाने में लाकर हंगामा किया। पुलिस ने महिला को पीएचसी भेजा जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

पुरकाजी के गाव भूराहेड़ी निवासी वसीम की शादी की कसौली गांव के मोहम्मद नबी की पुत्री गुलिस्ता उम्र 35 वर्ष से आठ वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। ससुरालियों के अनुसार महिला ने अपने गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे रुड़की के अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे रुड़की में छोड़कर भाग गए।

मायके पक्ष के सैकड़ों लोगों के साथ थाने पहुंची महिला ने गले में फांसी का फंदा लगाकर जान से मारने का आरोप ससुरालियों पर लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच माहौल गहमा-गहमी का हो गया। ग्रामीणों ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस व मायके के कुछ लोग रुड़की अस्पताल के लिए पहुंचे और महिला को पुरकाजी थाने लेकर पहुंचे। प्रदर्शन कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को पीएचसी के लिए भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक चरन ¨सह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.