नई मंडी से फायर करते हुए चेन लुटेरे फरार
मुजफ्फरनगर: नई मंडी में देर शाम घर के बाहर खड़ी महिला से चेन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को जब परिजनों न
मुजफ्फरनगर: नई मंडी में देर शाम घर के बाहर खड़ी महिला से चेन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को जब परिजनों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने ताबड़तोड़ फाय¨रग की। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों की घेराबंदी व पकड़ने के प्रयास में महिला के दो परिजनों को चोट आई है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। बदमाशों की तलाश में शहर में चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है।
नई मंडी स्थित स्वीट कार्नर के मालिक अमित की पत्नी प्रियंका देर शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनकी चेन लूटकर भागने लगे। प्रियंका ने शोर मचाया तो कुछ दूर स्कूटी पर खड़े उनके देवर राहुल व भतीजे प्रतीक ने बदमाशों का पीछा किया। हड़बड़ाए बदमाश अचानक एक बंद गली में घुस गए। गली से वापस आते बदमाशों को जब राहुल व प्रतीक ने पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पिस्टल निकाल ली। प्रतीक ने एक बदमाश का हाथ पकड़ा तो इसी खींचतान में बाइक फिसल गई। दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। दोनों बदमाशों ने प्रतीक व राहुल पर फाय¨रग भी शुरू कर दी। इसके बाद भी दोनों बदमाशों का वह पीछा करते रहे। कुछ दूर जाकर स्कूटी सवार राहुल ने जब शोर मचाकर दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बचा। फाय¨रग होते ही राहुल प्रतीक थोड़ा रुके। इसका फायदा उठाकर दोनों बदमाश फाय¨रग करते हुए फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की छोड़ी बाइक कब्जे में ले ली है। पुलिस ने प्रियंका से घटना की जानकारी ली। घायल राहुल व प्रतीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। शहर में चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता व सीओ डा. तेजवीर ¨सह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।