बाइक टकराई दोनों सवार घायल
मोरना : जानसठ-मोरना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर होने से बाइक सवार किशोर समेत दो युवक घायल हो गए। स
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM (IST)
मोरना : जानसठ-मोरना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर होने से बाइक सवार किशोर समेत दो युवक घायल हो गए। सूचना पहुंची सरकारी एंबुलेंस 108 ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
भोपा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव जौली निवासी मुदस्सीर (15) व उसका साथी शाहिद (18) शुक्रवार की दोपहर जानसठ से बाइक से लौट रहे थे कि ककरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत किसान इंटर कालेज के बाहर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पहुंची सरकारी एंबुलेंस 108 ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से मुदस्सीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें