साइबर तकनीक का सकारात्मक प्रयोग चुनौती
मुजफ्फरनगर:सूचना तकनीक ने आज पूरे विश्व को एक ग्लोबल विलेज में तब्दील कर दिया है। बावजूद विश्व के लि
मुजफ्फरनगर:सूचना तकनीक ने आज पूरे विश्व को एक ग्लोबल विलेज में तब्दील कर दिया है। बावजूद विश्व के लिए आधुनिक साइबर तकनीक का सकारात्मक प्रयोग चुनौती बन गया है।
छात्र प्रतीक का कहना है कि साइबर तकनीक ने विश्व को एक दूसरे से जोड़ने का काम किया है वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है। ने बताया कि संपूर्ण विश्व ग्लोबल विलेज में तब्दील हो गया है, लेकिन आज सबसे बड़ी चुनौती साइबर तकनीक के सकारात्मक प्रयोग की है।
छात्र हिमांशु रायल का कहना है कि हमें तकनीक का प्रयोग करते समय इस बात के लिए संवेदनशील होना होगा कि यह हमारे समाज के लिए नुकसानदेय न साबित हो। यदि इस मामले में हमारी संवेदना शून्य हो गई तो यह तकनीक हमारे समाज के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देगी।
छात्रा दिशा का कहना है कि बैं¨कग सहित ई कामर्स में साइबर तकनीक का प्रयोग आम लोगों के लिए सुविधाजनक तो है लेकिन इसके दुष्प्रभावों को भी हमे स्वीकार करना होगा। आए दिन नेट बैं¨कग के माध्यम से हैकर्स द्वारा किये जा रहे कारनामे देखने-सुनने में आते रहते हैं। तकनीक के विकास के साथ इसके दुष्प्रयोगों पर अंकुश के बारे में भी गंभीरता से विचार करना होगा।
छात्रा रितिका राज का कहना है कि साइबर तकनीक के विकास के साथ इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इसके नकारात्मक प्रयोग के प्रति लोगों को प्रशिक्षित कैसे किया जाए। साथ ही कुछ ऐसे कानून भी बनाने होंगे जिनके द्वारा तकनीक का लाभ उठाकर लोगों के साथ धोखा करने वालों को सजा दिलाई जा सके।