प्रजापति समाज शिक्षा व राजनीति में पीछे : निर्मल चंद
मोरना : तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित प्रजापति मंदिर एवं धर्मशाला में आयोजित महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति
मोरना : तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित प्रजापति मंदिर एवं धर्मशाला में आयोजित महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति के दो दिवसीय रजत जयन्ती महोत्सव में राजकीय मेडिकल कालिज जालौन के प्राचार्य डा. निर्मल चंद प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज शिक्षा व राजनीति में बहुत पीछे है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों की शिक्षा पर बल दे। शिक्षित बनकर राजनीति में प्रवेश करने से देश व समाज की उन्नति होती है। आगरा के सहयोग पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शशी प्रजापति ने कहा कि संगठित होकर अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करो। संस्कारित शिक्षा घर से ही प्रारम्भ होती है। माता पिता के व्यवहार व आचरण का बच्चों पर सार्वाधिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए माता पिता स्वयं के आचरण पर ध्यान दें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बच्चों के अबोध व जिज्ञासु मन पर कोई विपरीत प्रभाव पड़े। कार्यक्रम को दारा ¨सह प्रजापति, पूरण ¨सह, वेदप्रकाश, संसार ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान समाजिक कार्यों में अग्रसर लोगों व मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां एनसी प्रजापति, नेमपाल प्रजापति, बनारसी दास, सुखबीर ¨सह, ओमपाल, अशोक, राजकुमार, सौराज, ओमप्रकाश, मांगेराम आदि सैकड़ों लोग भाग ले रहे हैं।