रंजिशन युवक को गोली मारी
सिखेड़ा : क्षेत्र के मोघपुर गांव में दो साल पूर्व हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फैसले का दबाव
सिखेड़ा : क्षेत्र के मोघपुर गांव में दो साल पूर्व हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए शनिवार को एक युवक को गोली मार दी गई। घायल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार वर्ष 2013 में गांव के ही कुछ लोगों ने प्र¨वद्र व उसके पुत्र तिरंत को गोली मार दी थी। इसमें प्र¨वद्र की मौत हो गई थी और तीरंथ गंभीर घायल हो गया था। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कुर्की की कार्रवाई के बावजूद पुलिस आज तक भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बताया गया कि आरोपी पिछले काफी दिनों से मामले में समझौते का दबाव बना रहे थे। इसके चलते पहले तो उन्होंने मृतक प्र¨वद्र के भाई की ईख की फसल जला दी और इसके बाद तीरंथ को जान से मारने के प्रयास में जुटे थे। तीरंथ के परिवार को गांव का ही ¨टकू पुत्र इंद्रवीर सहयोग करता है। इसके चलते शनिवार की सुबह आरोपियों ने ¨टकू पर उस समय गोली चला दी, जब जंगल से चारा लेकर लौट रहा था। गोली ¨टकू को हाथ में लगी, जबकि शरीर पर कई जगह छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने आरोपियों को नामजद कराते हुए तहरीर दे दी है।
वहीं, एसओ सिखेड़ा सर्वेश कुमार ¨सह ने कहा कि गोली मारने की घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।