Move to Jagran APP

सड़क हादसों में दो की मौत

खतौली: जानसठ रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ। उपचार के लिए मेरठ ल

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 11:44 PM (IST)
सड़क हादसों में दो  की मौत

खतौली: जानसठ रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर खतौली बुढ़ाना रोड पर शनिवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे मेरठ एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

रामराज निवासी इरशाद पुत्र लियाक मोहम्मद तमाशा दिखाने का काम करता था। रविवार को वह जानसठ मार्ग पर गांवों में तमाशा दिखाने आया था। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जानसठ ले जाया गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय इरशाद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को सीएचसी खतौली लाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर जानसठ पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने किशोर के परिजनों को सूचित किया। किशोर की मौत पर अस्पताल में उसके परिजनो में कोहराम मच गया। किशोर की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

उधर, थाना रतनपुरी क्षेत्र में गांव कैलाशनगर के पास शनिवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में रविन्द्र पुत्र पदम ¨सह निवासी गढ़ी थाना कांधला जिला शामली गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे पहले खतौली सीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे मेरठ रेफर किया गया। मेरठ के एक नर्सिंग होम में उसने दम तोड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.