Move to Jagran APP

संस्था से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान

मुजफ्फरनगर : परिवर्तन संस्था का विकास भवन में कैडर कैंप आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता केन्द्रीय मह

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 11:52 PM (IST)
संस्था से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान

मुजफ्फरनगर : परिवर्तन संस्था का विकास भवन में कैडर कैंप आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता केन्द्रीय महासचिव वेदवीर ¨सह व संचालन प्रचार सचिव संजीव गहलोत ने किया।

loksabha election banner

कैडर कैंप को संबोधित करते हुए संस्था के सुप्रीमो विनोद वाल्मीकि ने कहा कि 2017 तक संस्था से 25 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संस्था के लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्था के साथ जोड़े और संस्था की नीतियों के बारे में अवगत कराएं। परिवर्तन संस्था सामाजिक रूप से एक जुट करने का जनक्रांति आंदोलन चला रही है। जाति-पात का भेदभाव मिटाना संस्था का मकसद है। इस दौरान मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संजीव गहलोत को जिलाध्यक्ष, मौ. उन्नाव, विकास को उपाध्यक्ष, गोपाल सुधाकर को महासचिव, देवेन्द्र कुमार, सुधीर को सचिव, संदीप शास्त्री को कोषाध्यक्ष, कुलदीप टांक को मीडिया प्रभारी बनाया। इस मौके पर राजेश, राजू, प्रमोद, बिजेन्द्र, विशाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.