स्वरूप महाराज ने किया खेल स्टेडियम का शिलान्यास
बाबरी : गांव जलालपुर गोगवान में ग्राम पंचायत की 35 बीघा जमीन पर खेल मैदान बनेगा। शुक्रवार को इसका शि
बाबरी : गांव जलालपुर गोगवान में ग्राम पंचायत की 35 बीघा जमीन पर खेल मैदान बनेगा। शुक्रवार को इसका शिलान्यास स्वरूप महाराज ने किया।
बाबरी क्षेत्र के गांव जलालपुर गोगवान में ग्राम सभा की करीब 35 बीघा जमीन खाली पड़ी हुई थी। इस जमीन पर ग्राम पंचायत द्वारा खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। शुक्रवार को इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्टेडियम का शिलान्यास स्वरूप महाराज व सुरेंद्र शास्त्री ने किया। इस दौरान थानाभवन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध शेर ¨सह राणा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के जो मनरेगा के मजदूर है वह इसके निर्माण में अपना सहयोग दे। ब्लाक जेई ने कहा कि जिले का यह पहला खेल स्टेडियम है जो करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार होगा। खंड विकास अधिकारी भीष्म ¨सह ने कहा कि कुछ लोग प्रतिभा होते हुए भी रह जाते थे, लेकिन इस स्टेडियम के माध्यम से उन्हें अब मंच मिलेगा। ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनधि का आभार व्यक्त किया। इस जमीन पर इस दौरान मनवीर ¨सह, अशोक प्रधान, पहल ¨सह, बबलू, चंद्रेश, नितिन शर्मा, बबलू, यशपाल ¨सह, बलबीर ¨सह आदि मौजूद रहे।