सपा जिलाध्यक्ष के बयान की ¨नदा
मुजफ्फरनगर : कश्यप मछुआ समुदाय आरक्षण संघर्ष मोर्चा ने सपा जिलाध्यक्ष के बयान की ¨नदा की है। गुरुवार
By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 11:58 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 11:58 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : कश्यप मछुआ समुदाय आरक्षण संघर्ष मोर्चा ने सपा जिलाध्यक्ष के बयान की ¨नदा की है। गुरुवार को एक बैंक्वेट हाल में आयोजित मोर्चा की बैठक में 29 जून को धरना प्रदर्शन के सफल बनाने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। साथ ही सपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी व सपा नेता सुधाकर कश्यप के बयान कि सपा सरकार कश्यप समाज को आरक्षण देना चाहती है, जबकि केन्द्र सरकार नहीं देना चाहती है की ¨नदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार राष्ट्रीय रेणुका आयोग के अनुसार आरक्षण लागू कर कश्यप समाज का भला कर सकती है। इस मौके पर देवेन्द्र कश्यप, राकेश कश्यप, भगवत, कमल कांत कश्यप एडवोकेट, भगवंत कश्यप व रामकुमार कश्यप एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें