आजम खां का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर : कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ वाल्मीकि समाज का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अ
मुजफ्फरनगर : कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ वाल्मीकि समाज का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया। साथ ही मंत्री आजम खां का पुतला दहन किया।
नगर अध्यक्ष संजू उर्फ सागर वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि आजम खां एक विशेष समुदाय के लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं। संजू का कहना था कि सपा सरकार वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न कर रही है, जो सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि मंत्री आजम खां को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाए। जिलाध्यक्ष नरेश वाल्मीकि ने कहा कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई न हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने में नगर महामंत्री अजीत वाल्मीकि, रमेश प्रधान, मुकेश चौहान, संजय, सन्नी, सुर्रेंद्र, महेंद्र, आशुराज, अर्जुन, बबली, शीतल, ओमबीरी आदि मौजूद रहे।