दबंगों ने गेहूं की फसल में लगाई आग
जानसठ : ककरौली क्षेत्र के ढ़ांसरी गांव के जंगल में एक किसान की गांव के ही कुछ लोगों ने गेहूं की कटी
जानसठ : ककरौली क्षेत्र के ढ़ांसरी गांव के जंगल में एक किसान की गांव के ही कुछ लोगों ने गेहूं की कटी हुई फसल में आग लगा दी। पीड़ित किसान ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
ढांसरी गांव निवासी शाहनेआलम पुत्र अब्बास ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के विजय कुमार पुत्र मान ¨सह के साथ गांव की ही एक लड़की से 22 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। इसमें शाहनेआलम के नाम 16 बीघा और विजय कुमार के नाम छह बीघा भूमि दर्ज है। दोनों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। गत मंगलवार से शाहनेआलम ने अपनी फसल की कटाई शुरू करा दी। बताया कि देर रात अज्ञात लोगों ने शाहनेआलम की कटी हुई फसल में आग लगा दी, जिससे उसकी करीब 12 बीघा कटी हुई फसल जल गई।
पीड़ित ने गांव के ही जयपाल पुत्र रामचरण व उसके दो पुत्र दीवेश व स्वदेश, रामबीर व ओमवीर पुत्रगण मांगेराम को नामजद कराते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहनेआलम ने बताया कि उसने उक्त भूमि जिस लड़की से खरीदी थी, उसके परिजन इस भूमि को बेचने के विरोध में थे। इतना ही नहीं लड़की की मां की मौत के बाद ये लोग 22 बीघा भूमि को कब्जाने की फिराक में हैं। लेकिन लड़की ने भूमि अपने परिजनों को न देकर बेच दी। अब उसके परिवार के लोग उन्हें फसल बोने से रोकने की कोशिश करते हैं। इसके चलते उन्होंने गत मंगलवार को फसल की कटाई कर रहे मजदूरों को धमकाते हुए हवाई फाय¨रग कर दी थी।