कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
मुजफ्फरनगर : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर कांग्
मुजफ्फरनगर : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा मालवीय चौक से होते हुए अंसारी रोड, नावल्टी चौक, शिव चौक से होते हुए वापस टाउन हाल पहुंची। इससे पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नसीब ¨सह, सहारनपुर मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल, प्रदेश सचिव नसीम कुरैशी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ कराया। नसीब ¨सह ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली में होने वाली कांग्रेस रैली में बडी संख्या में भा्ग लेने की अपील की। इस दौरान पूर्व सांसद सईदुज्जमा, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, जिलाध्यक्ष नईमुल्ला, अशोक भारती, मुकेश शर्मा, महफूज राणा, आनंद त्यागी, उमादत्त शर्मा, राकेश पुंडीर, तेगबहादुर सैनी, बिलकिस चौधरी, कस्तूर सिह, चांद मियां आदि मौजूद रहे।