कन्या जिमाकर पारायण किया व्रत
मुजफ्फरनगर : श्री दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी। इसके पश्चात
मुजफ्फरनगर : श्री दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी। इसके पश्चात उन्होंने नवरात्र व्रत का परायण किया।
वासंतिक नवरात्र की दुर्गा अष्टमी को शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने स्नान आदि के पश्चात घर में पकवान बनाए। विधि विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा को भोग लगाया और कन्याओं को भोजन कराया। भोजन कराने के बाद सामर्थ्य के अनुसार कन्याओं को दान दक्षिणा दी। इसके बाद नवरात्र व्रत का पारायण किया। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुर्गा मंदिरों के साथ ही विभिन्न स्थानों पर माता का गुणगान हुआ। कई स्थानों पर मां भगवती का रात्रि जागरण किया गया। वैष्णो देवी मंदिर गांधी कालोनी, शिव शक्ति मंदिर भरतिया कालोनी, जय मां शक्ति मंदिर पटेलनगर, श्यामाश्याम मंदिर गांधी नगर, पंचमुखी स्थित माता का मंदिर, प्राचीन सिद्धपीठ देवी मंदिर नदी घाट आदि में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई।
शिव शक्ति मंदिर भरतिया कालोनी में माता राजरानी का सुबह पांच बजे गुफा से बाह्यंागमन हुआ। नौ बजे पूर्ण आहुति के बाद भंडारा आयोजित किया गया।
भोपा : वासंतिक नवरात्र का व्रत कर रहे अनेक भक्तों ने शुक्रवार को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सात कन्याओं को भोजन करा उपहार भेंट किए। इसके बाद अपने व्रत खोले। कस्बा मोरना की टावर कालोनी में श्री कृष्ण कांता कुटीर पर कीर्तन जागरण में माता का गुणगान हुआ। कलाकारों ने माता के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। माता को भोग लगाया। आरती की और प्रसाद वितरण किया। शिक्षक प्रदीप शर्मा, दुर्गेश शर्मा, प्रीत सुधा, लवकेश आदि उपस्थित रहे। ग्राम बेहड़ा सादात स्थित सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर पर मेला आयोजित हुआ। भक्तों ने मां के दरबार में नारियल प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। गांव बिहारगढ़ स्थित सिद्ध पीठ मां काली के मंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।