किसानों की हिमायत में भाजपा का धरना
मुजफ्फरनगर : किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबो
मुजफ्फरनगर : किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठा. महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता व पूर्व विधायक अशोक कंसल के संयोजन में किसानों की समस्याओं को लेकर सैकड़ों भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों की बारिश व ओलावृष्टि में हुई गेहूं की फसल के 50 प्रतिशत नुकसान को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने, गन्ना मूल्य भुगतान तुरन्त दिलाने, खेतों में गन्ना खड़ा रहने तक मिलों को चालू कराने आदि मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कौशलराज शर्मा को सौंपा। जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, डा. सुभाष शर्मा, कपिलदेव अग्रवाल, देवव्रत त्यागी, सुनील शर्मा, भूषण सिंह, प्रमोद मित्तल, सुरेन्द्र कश्यप, एकता गुप्ता, सुषमा पुंडीर, नितिश मलिक, श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, हरीश अहलावत आदि उपस्थित रहे। उधर, रोहाना शुगर मिल्स पर पुरकाजी विधानसभा के भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल व संचालन नरेश कुमार ने किया। धरने को शिवराज त्यागी, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, दौलतराम, रघुराज, धर्मेन्द्र तोमर, राजेश, रामपाल टेलर आदि ने संबोधित किया।
--
..हाजिरी लगाई और निकल लिए
भाजपा का धरना प्रदेशव्यापी था, लेकिन जिला मुख्यालय पर हालात बेहद हैरत भरे रहे। कलक्ट्रेट में दिए धरने में पर वहीं चंद परंपरागत चेहरे मौजूद रहे। इनमें भी कई मौजिज पदाधिकारियों ने हाजिरी लगाई और निकल लिए। धरना किसानों की हिमायत में था, लेकिन किसान नदारद थे। कलक्ट्रेट पर दिया धरना ऐसे रहा मानों सांकेतिक और रस्मअदायगी भर रह गया हो। ऐसा तब है जबकि केंद्र में सत्तासीन भाजपा के सांसद को भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजा, वहीं भाजपा के जिम्मेदार जिले में लाखों सदस्य बनाने का दावा कर रहे हैं।